STAR NEWS के स्टेट एडिटर विजय कुमार की खास रिपोर्ट
धनबाद। धनबाद की अधिकांश जनता का कहना है कि 90% प्रत्याशी क्षेत्र का विकास के लिए नहीं, बल्कि नगर निगम के करोड़ों अरबों का बजट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जो भी प्रत्याशी चुनाव में जीतेंगे, वह क्षेत्र का कितना विकास करेंगे यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि अधिकतर प्रत्याशी करोड़पति जरूर हो जाएंगे। पहले नगर पालिका और उसके बाद नगर निगम का चुनाव वर्षों से हो रहा है। क्षेत्र का विकास 10 से 20% और चुनाव जीतने वाले का विकास 80 से 90% हुआ है। पहले उनकी हैसियत क्या थी और आज की तारीख में क्या है, अधिकतर जनता जानती है। मोटरसाइकिल से चलने वाले और झोपड़ी में रहने वाले के पास आज चार पहिया लग्जरी गाड़ियां और आलीशान मकान है। इतना ही नहीं करोड़ों की जमीन और कई जगहों पर अपनी दुकानें भी है। जनता का टैक्स के पैसे से आज की तारीख में हर महीने 4 से 5 लाख रुपए कमा रहे हैं। यही वजह है कि पहले जहां दर्जनों लोग चुनाव लड़ते थे, आज सैकड़ों लोग चुनाव लड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की संख्या हो सकता है हजारों में हो जाए।
मेयर का सिंहासन हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने झोंक दी है पूरी ताकत
इस बार असली लड़ाई मेयर का सिंहासन हासिल करने के लिए है। अधिकतर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। साम, दाम, दंड, भेद सारी नीति अपनाई गई है। इलाके के दबंगों को जिम्मेदारी दी गई। घर घर जाकर वोटरों को बुलाया गया और बूथ के बाहर सिखाया गया कि किसे वोट देना है। यहां तक कईयों को धमकी भी मिली थी कि जिसे कहा जा रहा है, उसे ही वोट दें। अपना दिमाग लगायेंगे तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। लोगों का कहना है कि दबंग प्रत्याशी अगर चुनाव जीत जाते हैं तो क्या विकास करेंगे। दबंग इसलिए वोटरों पर दबाव बना रहे हैं कि उनके प्रत्याशी जीतने के बाद शायद उसे क्षेत्र में काम के लिए ठेका मिल जाए, लेकिन ऐसे लोगों को पता नहीं है कि उसे प्रत्याशियों ने सिर्फ इस्तेमाल किया है।
पोलिंग एजेंटों से लेकर गोदी मीडिया और वोटरों को प्रत्याशियों ने दिया है रुपए
लोगों का कहना है कि पोलिंग एजेंट से लेकर गोदी मीडिया और वोटरों को प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने के लिए भारी-भरकम रुपए बांटे हैं। प्रेस क्लब की गोदी मीडिया ने भी वोटरों को अपने चहेते प्रत्याशियों को वोट देने को कहा था। पिछले 15 दिनों से गोदी मीडिया रुपए के लिए सुबह 6:00 बजे से रात 2:00 बजे तक प्रत्याशियों के कार्यालयों में दौड़ लगा रहे थे। नाश्ता, खाना और भोजन भी प्रत्याशियों के कार्यालयों में कर रहे थे। यह हाल है प्रेस क्लब की गोदी मीडिया का।
कई बूथों पर वोट दिलाने के लिए मारपीट और झड़प भी हुई
लोगों का कहना है कि अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट दिलाने के लिए कुछ प्रत्याशियों, पोलिंग एजेंट, वोटरों के बीच मारपीट तक की घटनाएं घट चुकी है। शाम 4:00 बजे के आसपास हीरापुर अभय सुंदरी स्कूल के बूथ के सामने सड़क पर मारपीट की घटनाएं हुई और पुलिस को समझा बुझाकर शांत करना पड़ा। यही हाल नगर निगम क्षेत्र के कई बूथों पर देखा गया। कुछ जगहों पर दोपहर में पुलिस के सामने मारपीट और लाठी डंडे भी चले।
