एसएसपी के खिलाफ डेढ़ महीने से सोशल मीडिया पर कयामत ढा रहा है प्रिंस खान, विस्तार से खबर नहीं छापने वाले कटघरे में हैं गोदी मीडिया


 


एसएसपी के खिलाफ डेढ़ महीने से सोशल मीडिया पर कयामत ढा रहा है प्रिंस खान, विस्तार से खबर नहीं छापने वाले कटघरे में हैं गोदी मीडिया

विजय कुमार की स्पेशल रिपोर्ट 

रांची. झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों में 100 से अधिक क्राइम को अंजाम देने वाला पुलिस की डर से फरार धनबाद के वासेपुर का भगोड़ा हैदर अली उर्फ प्रिंस खान सोशल मीडिया पर तीखे शब्दों से एसएसपी प्रभात कुमार के खिलाफ लगभग डेढ़ महीने से कयामत ढा रहा है. इक्के दुक्के वेबसाइट चैनल पर यह न्यूज़ प्रसारित किया गया और व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी न्यूज़ के माध्यम से प्रिंस खान का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. आम जनता के बीच चर्चा है कि खुद को नंबर वन बताने वाले ख़ालिस्तान, बर्बाद खबर, चाटकर, जन जागरण अखबार में इस वायरल वीडियो को विस्तार से खबर प्रकाशित नहीं किया गया. यहां तक की कई छोटे-मोटे अखबारों, यूट्यूब चैनल, न्यूज़ चैनल या फिर कई वेबसाइट न्यूज़ चैनल पर भी इस न्यूज़ को प्रकाशित नहीं किया गया. क्योंकि धनबाद की जनता को मालूम है कि यहां 99% पत्रकार नहीं बल्कि चाटुकार यानी गोदी मीडिया है. यह लोग पत्रकारिता करने नहीं बल्कि चाटुकारिता करने आए हैं. पुलिस और तस्करों से मंथली लेने वाले की औकात क्या है, यह सभी लोग जानते हैं. प्रिंस खान कह रहा है कि प्रभातवा तुम्हारे जैसा घटिया एसएसपी आज तक नहीं देखें हैं यार. तुम एक नंबर का टुचा, लुच्चा, अपराधी, चोर, आतंकवादी है. तुम धनबाद के व्यापारियों को धमकी देता है कि प्रिंस खान को रंगदारी देता है तो हमको भी दो, नहीं तो टेरर फंडिंग का केस बनाकर जेल भेज देंगे. अरे एसएसपी तुम धनबाद में जमीन कब्जा कर रहा है, रुपये के लिए गरीब को मरवा रहा है, कोयला चोरी करवा रहा है. तस्करों और कोयला माफियाओं से मिलकर रोजाना करोड़ों का कोयला तस्करी कर रहा है. वहीं दूसरी ओर आम जनता का कहना है कि धनबाद के एसएसपी और प्रिंस खान के बीच लेनदेन को लेकर जरूर कोई विवाद हुआ है. तभी प्रिंस खान कई वीडियो जारी कर एसएसपी के खिलाफ अनाप शनाप बोल रहा है. 

 केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि एसएसपी के खिलाफ ईडी जांच कराएं 

 सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रिंस खान यह भी कह रहा है कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि एसएसपी प्रभात कुमार के खिलाफ ईडी जांच कराएं. ईडी जांच से ही खुलासा हो सकता है कि प्रभात कुमार के पास कितना अवैध पैसा है. दिल्ली में एक महिला को रखे हुए है. जिसके पास अवैध संपत्ति जमा कर रहा है और बिजनेस में पैसा लगा रहा है. लोग कहते हैं कि सभी थानेदार, डीएसपी, एसपी के खिलाफ भी ईडी की जांच होनी चाहिए. यह लोग जनता की फरियाद कम सुनते हैं और अपराधियों की दलाली ज्यादा करते हैं. एक भी थाना, आज की तारीख में थाना नहीं रहा, बल्कि अपराधियों, दलालों का अड्डा बन चुका है. जनता के जमा टैक्स से वेतन लेते हैं और काम अपराधियों और गुंडो की करते हैं. 

 फर्जी सीम कार्ड से रंगदारी मांगता है एसएसपी 

 सोशल मीडिया पर प्रिंस खान यह भी कह रहा है कि अगर प्रिंस खान फर्जी सीम से रंगदारी की मांग करता है तो एसएसपी भी कोयला तस्करों और व्यापारियों से फर्जी सीम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगता है. अपराधी कभी भी अपने नाम से सीम लेकर फोन का इस्तेमाल नहीं करता है. एसएसपी मीडिया को भी धमकी देता है कि कोयला तस्करी के खिलाफ न्यूज़ छापोगे तो जेल भेज देंगे. 

 सरकार को 5 करोड़ देकर बने हैं एसएसपी 

 सोशल मीडिया पर प्रिंस खान कह रहा है कि एसएससी प्रभात कुमार धनबाद के व्यापारियों को कहता है कि कोयला तस्करी नहीं करायेंगे और व्यापारियों से पैसा नहीं वसूलेंगे तो सरकार को कहां से पैसा देंगे. सरकार को 5 करोड़ देकर धनबाद के एसएसपी बने हैं. आम जनता का कहना है कि धनबाद में आजादी के बाद से ही कोयला, गो और बालू की तस्करी हो रही है. प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की भी तस्करी हो रही है. अवैध शराब और लॉटरी-सट्टे का भी कारोबार हो रहा है. पुलिस और गोदी मीडिया की मिलीभगत से सब कुछ चल रहा है. 

 पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने सरकार से कार्रवाई की मांग की, लेकिन विधायक रहे मौन 

 प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और सांसद ढुल्लू महतो ने सरकार से एसएसपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन विधायक राज सिन्हा इस मामले में मौन रहे. आम जनता का कहना है कि मीडिया में छाने के लिए विधायक कभी कीचड़ तो कभी टोटो में बैठ जाते हैं. नगर निगम चुनाव में एक प्रत्याशी को जिताने के लिए गली गली में जाकर मिर्च तक बेच रहे थे. जब वह प्रत्याशी हार गया तो मेयर पद से चुनाव जीतने वाले के पक्ष में जाकर खड़े हो गए. लोग कहते हैं कि बिहार के पलटू का भी बाप का बाप है विधायक राज सिन्हा. आम जनता किसी समस्या को लेकर फोन करता है तो विधायक फोन तक रिसीव नहीं करता है. 

 बैंक मोड़ थानेदार को 10 लाख रुपए देकर पासपोर्ट बनाए थे

 सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रिंस खान यह भी कह रहा है कि वासेपुर के फहीम खान ने मेरे आदमी लाल खान को मरवा दिया था. इसलिए बदला लेने के लिए हमने नन्हे खान को मरवाया था. उस समय बैंकमोड़ का थानेदार रणधीर कुमार था, जिसे मैं सेटिंग कर 10 लाख रुपया दिया और पासपोर्ट बनाकर दुबई भाग गया. गलत सिस्टम के कारण हम अपराधी बने हैं. हम पाकिस्तान में है कि दुबई में है, यह धनबाद एसएसपी पता नहीं लगा पाएगा और न मेरा कुछ उखाड़ पाएगा. एसएसपी बनना है तो जनार्दनन की तरह बनो, प्रभातवा की तरह नहीं. 

  सुन लो एसएसपी, तुम्हारे आदमी को हम चुन चुन कर मारेंगे 

 सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रिंस खान ने यह अभी कहा है कि सुन लो एसएसपी. हम तुम्हारे आदमी को चुन चुन कर मारेंगे. जो भी तुम्हारा आदमी कोयला तस्करी कराता है और वसूली करता है किसी को नहीं छोड़ेंगे. आने वाले दिन में जो भी कोयला, गाड़ी से निकलेगा सब में आग लगवा देंगे. मेरे आदमियों को परेशान करना बंद करो और निर्दोष को जेल भेजना बंद करो. 

 मेरा पहचान मेरा चेहरा है, तुम बिना वर्दी के निकलोगे तो तुमको कुत्ता भी नहीं पहचानेगा

  सोशल मीडिया पर प्रिंस खान ने वीडियो में यह भी कहा है कि मेरा पहचान मेरा चेहरा है, एसएसपी तुम बिना वर्दी के निकलोगे तो तुमको कुत्ता भी नहीं पहचानेगा. तुम हमको आतंकवादी बोलता है, असली आतंकवादी तो तुम खुद है. तुम क्या बोलता है कि हम पाकिस्तान में छिपे हुए हैं. हम सऊदी अरब में हैं कि पाकिस्तान में हैं, तुम लोग कभी हमको नहीं खोज पाएगा. आम जनता कहती है कि प्रिंस खान अगर यूपी का होता तो कब का एनकाउंटर में मारा गया होता. प्रिंस खान एसएसपी पर तरह-तरह का आरोप लगा रहा है, लेकिन वह कौन सा दूध का धुला हुआ है. वह भी तो कुख्यात अपराधी है. व्यवसायी, बिल्डर, जमीन कारोबारी और डॉक्टर से रंगदारी मांगता है, नहीं देने पर गोली  चलवाता है, मर्डर करवाता है. 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने